आज भाजपा के ‘स्थापना दिवस’ पर नई दिल्ली, भाजपा मुख्यालय में पार्टी के पावन ध्वज का आरोहण किया गया। बी जे पी के 44 वे स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने कार्यकर्ताओ का उत्साह बढ़ाया। आइये जानते है की कार्येकर्ताओ की ऊर्र्जा बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ने क्या कहा

प्रधानमंत्री ने कहा की संगठन शक्ति कार्येकर्ताओ की एकजुटता भाजपा की प्राणवायु है। मोदी जी ने कहा की अपने विस्तार के लिए हमे भीतर और बाहर हर तरफ दृष्टि रखनी होगी। हमे विश्व की दूसरी लोकतान्त्रिक पार्टियों के साथ भी समन्वय और संवाद बढ़ाने के बारे में काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा की हमारे युथ विंग और महिला विंग को दुसरे लोकतान्त्रिक पार्टिये से जुड़ना चाहिए और अपने अनुभव साँझा करना चाहिए और उनसे सीखना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा की हमारे सांसदों को भी कार्येकर्ताओ के साथ संवाद बढ़ाना चाहिए , सांसदों पर कार्येभार ज्यादा होता है पर उनके पास जानकारी के स्रोत्र भी ज्यादा होते हैं अतः सांसदों को कार्येकर्ताओ का मार्गदर्शन करना चाहिए। हमारे जनप्रतिनिधियों के ज्ञान और अनुभव का लाभ कार्येकर्ताओ और पार्टी को भी मिलना चाहिए। मोदी जी ने कहा की अलग-अलग मोर्चो से समाज के हर वर्ग के लिए संघर्ष करते रहिये। लोकतान्त्रिक तरीको से संघर्ष और समर्पण से समाज की भलाई के लिए कार्य करते रहना चाहिए। अब समय आ गया है की सभी मोर्चै समाज की आवाज उठाने के साथ-साथ दूरदृष्टि के साथ समाज की हर तकलीफ को दूर करने के लिए आधुनिक तरीको के इस्तेमाल करते हुए काम करें, कम समय में कम संसाधनों के साथ भी सर्वोत्तम परिणाम लेने का प्रयास करना चाहिए। हमे हर वो तरीका अपनाना चाहिए जिससे देशवासियो का जीवन उत्तम बन सके और 2047 में जब आजादी के 100 साल पूरे हो तो देश को विकसित बनाने का सपना पूरा हो सके और भारत को विकसित बनाने में समाज के हर वर्ग की भागीदारी हो। सभी मोर्चो को सोचना चाहिए की वर्तमान और भविष्ये की चुनौतियों का स्थायी समाधान कैसे हो और जैसे की हम किसानो की समस्याय उठाते थे ,किसान मोर्चा उसमे बड़ी भूमिका निभाते थे , हमने किसान सम्मना निधि और समर्थन मूल्यों के लिए कड़े फैसले लिए ,किसानो की सेवा की जिससे किसान संपन्न हुए और संपत्ति के मालिक बन रहे हैं, किसानो को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी भाजपा कार्येकर्ताओ की ही है। हमने हमेशा झुग्गी में रहने वाले गरीबो की आवाज उठाई , हमे सेवा का मौका मिला तो हमने पक्के मकान दिए , शौचालय दिए ,गैस कनेक्शन दिए हमे इसी तरह के लक्ष्ये तय करते हुए स्थायी समाधान देश की जनता को देने है। हमे ऐसे समाधान देने चाहिए जो भविष्ये की चुनोतियो से भी पार पा सके। नए विचारो पर संववाद करने के लिए व्यवस्था तैयार करनी चाहिए। हमारे पास 2047 में विकसित भारत बनाने की बरी जिम्मेदारी है हमे परिश्रम में कोई कमी नहीं छोड़नी है। हमे सफलताओ का उत्त्सव मानते हुए अगले ही पल आने वाली चुनौतियों के लिए कमर भी कसनी है , हमे ये सब भाजपा की मूल विचारधारा के प्रकाश में और भारत के संविधान की सीमाओं में रहते हुए ही करना है,हमे भारत की समस्याओ का समाधान उधार की सोच से नहीं भारत की मूल भावनाओ और भारत की संस्कृति में रहते हुए भारत के प्रत्येक नगरी के सहयोग से ही आगे बढ़ना है। सकारात्मक सोच के साथ हमे भाजपा को 21वी सदी की पार्टी बनाना है , हमे दूनिया के सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ भी अतिअत्मविस्वास का शिकार नहीं होना है। लोगो ने अभी से कहना शुरू कर दिया है की 2024 में भाजपा को कोई नहीं हरा सकता लेकिन हमे देश के हर नागरिक का दिल जीतना है , हमारा मकसद सिर्फ चुनाव जीतना नहीं है हमे भारत के प्रत्येक नागरिक का दिल जीतना है , हमे हर चुनाव उसी ऊर्जा और परिश्रम से लड़ना है जैसे हम 80 के दशक से लड़ते आये है , मुझे विस्वास है कार्येकर्ताओ की ताक़त और राष्ट्र सर्वप्रथम का संकल्प हमे इसी प्रकार ऊर्र्जा देता रहेगा। 2047 में देश की आजादी के 100 साल पूरे होने के साथ साथ भाजपा के भी 50 साल पूरे होंगे , आज हनुमान जयंती के अवसर पर भगवान हनुमान जी के आशीर्वाद और जनता का आशीर्वाद लेते हुए देश का हर सपना साकार करना है। हमे हनुमान जी के जीवन और ढृढ़ संकल्प से प्रेरणा लेते हुए काम करना है। हमे हनुमान जी कि तरह ही सभी के लिए सबकुछ करना है पर अपने लिए कुछ नहीं करना है । प्रधानमंत्री के विचारो से प्रभावित होकर कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ देश सेवा का भाव मन मे लिए कार्य करने के लिए तत्पर हुए ।

इस अमृतकाल में यह संकल्प है कि 2047 तक हम विकसित भारत बनाएंगे।